Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उपजिलाधिकारी बड़कोट व जिला ख़ान अधिकारी ने तहसील बड़कोट के अन्तर्गत ग्राम कोटियालगॉव केजटा नामे तोक में अवैध खनन के मामले में स्टोन क्रेशर को सीज‌ किया :--बंगाण एक्सप्रेस

उत्तरकाशी, 27 फरवरी 2025



.      उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की संयुक्त  टीम ने तहसील बड़कोट के अन्तर्गत ग्राम कोटियालगॉव के जटा नामे तोक में अवैध खनन के मामले में जांच कर अवैध खनन व भंडारण पाए जाने पर रु. सत्तरह लाख चौतीस हजार तीन सौ नब्बे का जुर्माना आरोपित करने के साथ ही एक स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेशों तक के लिए सीज किया है।

.     जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि गत 25 फरवरी रात को अवैध खनन की सूचना मिलने पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा गस्त की गयी थी। जिसके क्रम में आज 27 फरवरी को उपजिलाधिकारी, जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी, तहसीलदार बडकोट खनन विभाग व राजस्व विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे नदी तक तक अवैध रास्ता बनाया गया तथा यमुना नदी से अवैध खनन कर उपखनिज परिवहन के साक्ष्य मशीन के चेन के निशान व वाहनों के टायरों के निशान व स्टोन क्रेशर परिसर में ताज़ा कच्चा उपखनिज आर0बी0एम0 पाये जाने पर स्टोन क्रशर नियमावली व अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण का निवारण नियमावली 2021 यथा संशोधित 2024 के उलंघन पाये जाने के कारण  अनंतराज स्टोन क्रेशर  प्लांट को सीज कर दिया गया है तथा ई रवन्ना पोर्टल अग्रिम आदेशो तक बन्द कर दिया गया है। नदी से लाये गये अवैध उपखनिज जमा होने से उपलब्ध उपखनिज ई रवन्ना में दर्शित मात्रा से अधिक पाये जाने पर नियमानुसार 17,34,390 रु0 का जुर्माना आरोपित किया गया है।
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |