थाना त्यूनी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, 300 लीटर अवैध लहन तथा शराब बनाने के उपकरणों सहित किया गिरफ्तार :--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
त्यूनी 15 जुलाई 2025
वर्तमान में पंचायत चुनावों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराएं तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन देकर मतदाताओं को प्रभावित करने जैसी गतिविधियों पर कठोरता से रोक लगाएं। साथ ही अवैध गतिविधियों विशेषकर शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
उक्त आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना त्यूनी द्वारा अपने क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 15/07/2025 को पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त कुंवर सिंह पुत्र उरमत निवासी ग्राम मैंद्रथ, थाना त्यूनी, जनपद देहरादून (उम्र 48 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, 300 लीटर अवैध लहन एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना त्यूनी पर मु0अ0सं0 – 21/2025, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम बनाम कुंवर सिंह के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम: कुंवर सिंह
पिता का नाम: उरमत
निवासी: ग्राम मैंद्रथ, थाना त्यूनी, जिला देहरादून
उम्र: 48 वर्ष
---
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
---
बरामदगी का विवरण:
10 लीटर अवैध कच्ची शराब
300 लीटर अवैध लहन
शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण
---
पुलिस टीम:
1. एसओ श्री विनय मित्तल, थाना त्यूनी
2. कानि. प्रदीप चौहान, थाना त्यूनी
3. कानि. चालक मनजीत रावत, थाना त्यूनी
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
