डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए जजरेट पर तत्काल रॉक फाल बैरियर बनाने की मौके पर ही अनुमति, डीपीआर के निर्देश :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
---जजरेट स्लोब स्टेबलाइजेशन कार्य; वन भूमि औहस्तांतरण, क्षतिपूर्ति का था पेच; डीएम ने एक झटके में सुलझाया
----डीएम ने आपदा एक्ट में विशेष शक्ति का प्रयोग कर मौके पर ही जारी की अनुमति; लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के निर्देश
-----वर्षाकाल में ग्राउण्ड जीरो पर डीएम सविन बंसल; जाना दुर्गम क्षेत्र के लोगों का हाल
-----पहाड़ों की लाइफ लाइन सड़कों को हर हाल में रखना है दुरुस्त;
-----मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन; अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं नीतियों का लाभ दिलाने को प्रतिबद्ध
-----जिलाधिकारी सविन बंसल जिले के दुर्गम क्षेत्र चकराता के निरीक्षण पर
-----डीएम ने आपदा प्रबंधन अधिनियम की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए जजरेट पर तत्काल रॉक फाल बैरियर बनाने की मौके पर ही अनुमति, डीपीआर के निर्देश
-----डीएम ने ध्वेरा, जड़वाला, हईया सुधारीकरण के निर्देश, 10 लाख धनराशि आपदा से मौके पर ही स्वीकृत
-----डीएम पंहुचे पाटा गांव, ग्राम पंचायत बमराड़ के पाटा गांव भू- धसाव का जियोलॉजिकल सर्वे कराने के डीएम ने दिए निर्देश
------पाटा का किया जाएगा ट्रीटमेंट; पुनर्वास का भी है बी प्लान
देहरादून 18 जुलाई 2025
डीएम सविन बंसल का दुर्गम चकराता क्षेत्र का निरीक्षण; आपदा प्रबंधन अधिनियम की विशेष शक्तियों का किया प्रयोग
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को वर्षाकाल के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा हेतु विकासनगर से चकराता तक विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जजरेट स्लोब स्टेबलाइजेशन कार्य में वन भूमि हस्तांतरण और क्षतिपूर्ति को लेकर अटके कार्य को आपदा एक्ट की विशेष शक्तियों के तहत मौके पर ही स्वीकृति दी गई। साथ ही लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए।
जजरेट में करीब 180 मीटर क्षेत्र में सक्रिय भूस्खलन जोन की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने रॉक फॉल बैरियर निर्माण की तत्काल अनुमति दी और मौके पर ही 10 लाख रुपये की आपदा मद से स्वीकृति प्रदान की। पंचायत चुनाव के मद्देनजर उन्होंने संवेदनशील स्लाइड ज़ोन पर मैनपावर, मशीनरी और वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।भूस्खलन, सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकससाहिया में क्षतिग्रस्त सड़क पुस्ता और विद्युत पोल की सुरक्षा हेतु शीघ्र प्रोटेक्शन वर्क शुरू करने के निर्देश दिए गए।
पाट-बमराड़ क्षेत्र में सक्रिय भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जियोलॉजिकल सर्वे और टीएचडीसी से डिजाइन निर्माण के निर्देश दिए।
ध्वेरा-बैंग पर हैंगिंग रॉक हटाने के लिए अलग से प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
चकराता सीएचसी का निरीक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलनचकराता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का व्यापक मूल्यांकन किया और विभिन्न सुधारात्मक कदमों की घोषणा की:
आरवीजी एक्सरे मशीन की मरम्मत
प्रसूति कक्ष हेतु LED लाइट्स
पंजीकरण काउंटर का प्रीफेब स्पेस विस्तार
बिजली आपूर्ति की स्थायी मरम्मत हेतु प्रस्ताव
जिलाधिकारी ने स्थानीय जनता से संवाद कर उनकी चिंताओं को सुना और आश्वासन दिया कि चकराता सीएचसी को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने डाकरा में चयनित भूमि का स्थल निरीक्षण कर वहां का जियोलॉजिकल सर्वे और मृदा परीक्षण कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित है प्रशासनडीएम बंसल ने कहा कि "मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प से प्रेरित होकर प्रशासन अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। पहाड़ों की लाइफलाइन सड़कों को हर हाल में दुरुस्त रखा जाएगा।"
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
