Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लंबित पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश | 15 दिन में 1980 से पूर्व की पुरानी पेयजल लाइनों पर हो कार्यवाही:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


लंबित पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश | 15 दिन में 1980 से पूर्व की पुरानी पेयजल लाइनों पर हो कार्यवाही:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

उत्तरकाशी, 18 जुलाई 2025

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया

लंबित पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश | 15 दिन में 1980 से पूर्व की पुरानी पेयजल लाइनों पर हो कार्यवाही

उत्तरकाशी जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और निर्देश दिए कि लंबित सभी प्रस्तावों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए, ताकि स्वीकृत पेयजल योजनाएं शीघ्र पूरी हों और ग्रामीण क्षेत्रों को समयबद्ध स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

डीएम आर्य ने स्पष्ट किया कि यदि वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है, तो अधिकारी उन्हें अवगत कराएं ताकि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि वर्ष 1980 से पूर्व की पुरानी पेयजल लाइनों पर अगले 15 दिनों के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में जल संकट या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

पर्यावरण संरक्षण की अनिवार्यता पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही वन भूमि से जुड़ी बाधाओं को दूर किया जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में डीएफओ श्री डीपी बलूनी, डीएफओ श्री रवीन्द्र पुंडीर, अधिशासी अभियंता जल संस्थान श्री एलसी रमोला, श्री देवराज तोमर, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम श्री मधुकांत कोटियाल समेत कई अन्य अधिकारी भौतिक रूप से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

   ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |