Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मोरी–रवांई जन एकता मंच की आवश्यक बैठक सम्पन्न :----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

मोरी–रवांई जन एकता मंच की आवश्यक बैठक सम्पन्न :----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

 रवांई जन एकता मंच एक सर्व दलीय मंच है इस मंच में सभी पार्टियों के कार्य कर्ताओं का एक सामूहिक मंच है।

मोरी, 16 नवंबर 2025
आज मोरी–रवांई जन एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक पवासी महाराज मंदिर प्रांगण, डोभाल गांव में मंच के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि मोरी–रवांई जन एकता की यह मुहिम वर्ष 2016 में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, मोरी से प्रारम्भ हुई थी। इसके बाद मंच की नियमित बैठकें होती रहीं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक के चुने जाने के बाद बैठकों का क्रम कुछ समय के लिए थम गया था, लेकिन आज पुनः जन एकता को मजबूत करने हेतु बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में निर्णय लिया कि आगामी चुनाव में सर्व–संपन्न एवं सक्षम उम्मीदवार को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए पुरोला एवं नौगांव क्षेत्र में भी व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
मंच ने स्पष्ट किया कि—

रवांई जन एकता मंच केवल उसी उम्मीदवार का समर्थन करेगा जिसे किसी राष्ट्रीय पार्टी से टिकट प्राप्त होगा।

मंच किसी भी निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेगा।

उम्मीदवार रवांई जन एकता मंच से ही होगा।


बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि—

वर्ष 2017 में मंच ने वर्तमान विधायक दुर्गेश लाल को मैदान में उतारा था, हालांकि सफलता नहीं मिली।
वर्ष 2022 में भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने पर रवांई जन एकता मंच ने पूर्ण समर्थन दिया, जिसका परिणाम सभी के सामने है।
इसी विश्वास और संगठनात्मक ताकत के चलते मोरी–रवांई जन एकता मंच ने 2027 की तैयारी अभी से प्रारम्भ कर दी है।
मंच द्वारा निर्णय लिया गया कि—

उम्मीदवार की घोषणा दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह या जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में की जाएगी।

मंच की अगली बैठक दिसंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।


बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य:
संयोजक चन्द्र मणि रावत, अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह चौहान, गुलाब सिंह रावत, रविंद्र सिंह चौहान, जगजीत सिंह राणा, मनोज चौहान,  जिला पंचायत सदस्य नानाई पवन, राजेंद्र सिंह पंवार, सुरती जुवांठा, विरेंद्र चौहान, बच्चन सिंह रावत, अनिल पंवार, ईलम राणा, सुरपाल चौहान, कृति सिंह चौहान, प्रधान फेताड़ी कृष्णा राणा, अर्जुन रावत, राम चौहान, सूरज चौहान, एम.डी., राजेंद्र सिह चौहान, विजयपाल चौहान, जयपाल चौहान, राज मोहन डोभाल, राजेंद्र तिवारी, मैहर सिंह चौहान (गंगाड़), कलम सिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  ब्यूरो:-- बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |