Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ड्रग्स के विरुद्ध जिला प्रशासन का एक्शन जारी; ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्र/छात्राओं की रैंडम टेस्टिंग:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

ड्रग्स के विरुद्ध जिला प्रशासन का एक्शन जारी; ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्र/छात्राओं की रैंडम टेस्टिंग:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

उच्च शिक्षण संस्थानों में बच्चों की व्यापक ड्रग्स टेस्टिंग अभियान की शुरुआत के बाद अब तक जिले के 3 बड़े संस्थानों में छात्र/छात्राओं के रैंडम सैम्पल लिए जा चुके हैं

देहरादून, 02 दिसंबर 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार तथा विद्यार्थियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर कड़ा रुख अपनाया गया है। मुख्यमंत्री के नशामुक्त उत्तराखंड के विज़न को गति देते हुए डीएम ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में रोस्टरवार एवं व्यापक ड्रग टेस्टिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में आज दूसरे दिन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 150 छात्र/छात्राओं की रैंडम टेस्टिंग उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में कराई गई। जिले के तीन बड़े शिक्षण संस्थानों में अब तक रैंडम सैम्पलिंग संपन्न हो चुकी है।

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि ड्रग टेस्टिंग अभियान से छात्र, छात्राओं और अभिभावकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसका उद्देश्य दंडात्मक न होकर विद्यार्थियों और किशोरों को नशे के दुष्परिणामों से बचाना है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से अपेक्षा की कि वे जिला प्रशासन को इस सामाजिक अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि—
“यदि किसी शैक्षणिक संस्थान में ड्रग टेस्टिंग के दौरान कोई विद्यार्थी पॉज़िटिव पाया जाता है, तो संबंधित कॉलेज/स्कूल के डीन या संस्थान स्वामी के विरुद्ध भी आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नशा-मुक्त समाज बनाने के लिए बड़े और कड़े कदम उठा रहा है।

जिले के सभी निजी एवं शासकीय शिक्षण संस्थानों में यह अभियान आगामी दिनों में भी चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा।

ब्यूरो:---बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |