राइका कंडारी, उत्तरकाशी में आयोजित— साइबर अपराध जन जागरूकता अभियान:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
उत्तरकाशी 4 दिसंबर 2025
राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी, नौगांव (जनपद उत्तरकाशी) में “साइबर अपराध जन जागरूकता अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त समाज, साइबर सुरक्षा तथा किशोरावस्था शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष पुरोला दीपक रावत ने साइबर क्राइम के बढ़ते दायरे पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बैंक हैकिंग, मोबाइल डेटा चोरी एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से साइबर अपराध की गंभीरता को समझाते हुए छात्र-छात्राओं को सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बालिकाओं एवं किशोरावस्था शिक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारी दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश रावत ने साइबर अपराध के अतिरिक्त आधुनिकीकरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकीकरण एवं वैश्वीकरण के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के एक शिक्षक ने साइबर फ्रॉड से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, जिसमें उनके बैंक खाते से धन की निकासी एवं ब्लैकमेलिंग की घटना शामिल रही। उन्होंने छात्रों को सलाह देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 एवं 112 नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
कार्यक्रम में “जागरूकता ही बचाव है” संदेश पर विशेष जोर देते हुए साइबर क्राइम को लेकर क्या करें और क्या न करें की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डामटा चौकी के अमर सिंह चौहान, रणवीर राय एवं रोशन सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षक राजेश, विशंभर प्रसाद, सुरक्षा रावत आदि का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार से रमेश लाल, दीवान सिंह नेगी, इंदर सिंह नेगी, अनिता नौटियाल, दीपिका जैन, कुसुम रावत, अनिल बहुगुणा, राजेश शोख्टा, श्रीप्रकाश नौटियाल, प्रकाश भंडारी, देवी सिंह रांगड़, कुलभूषण गौड़ एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।ब्यूरो:---बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
