Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जिलाधिकारी ने किया चिन्यालीसौड़ तहसील, धरासू थाना और ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण:------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 

जिलाधिकारी ने किया चिन्यालीसौड़ तहसील, धरासू थाना और ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण:------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

“जनता की समस्याओं का निस्तारण सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करें” — जिलाधिकारी
“कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” — जिलाधिकारी

उत्तरकाशी 4 दिसंबर 2025

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को चिन्यालीसौड़ तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, भवन की समग्र स्थिति तथा भविष्य में सुचारू सरकारी कार्यों के लिए इसकी समग्र तैयारियों का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षों, अभिलेखागार, मीटिंग हॉल सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील भवन की बाउंड्री निर्माण, मार्ग निर्माण, छत पर जाने हेतु सीढ़ी निर्माण, शौचालयों की मरम्मत, विद्युत व्यवस्था के लिए सोलर पैनल व जेनरेटर लगाने, वर्षामापी यंत्र तथा आपातकालीन सायरन की स्थापना कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसील अंतर्गत कानूनगो एवं पटवारियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी को बी.एन.एस.एस. प्रशिक्षण दिए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। अंश निर्धारण से संबंधित समस्याओं पर भी उन्होंने विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि नया तहसील भवन प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ ही क्षेत्रीय जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र साबित होगा।

धरासू थाना निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने धरासू थाना का निरीक्षण भी किया, जहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, थाना डायरी, शस्त्रागार सहित विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



महिला सहायता कक्ष के बेहतर संचालन तथा रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख-रखाव पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं तथा थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गंभीर आपराधिक प्रकरणों, मादक पदार्थों से संबंधित मामलों एवं साइबर अपराधों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने पुलिस कार्यालयों में राजस्व ग्रामों के दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और पुलिस-प्रशासन समन्वय के साथ कार्य कर रहा है।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए वे निःसंकोच संबंधित थाने या जिला प्रशासन से संपर्क करें।

चिन्यालीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने चिन्यालीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय का भी निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जनसुविधाओं की उपलब्धता का मूल्यांकन किया।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए।

ब्लॉक निरीक्षण के दौरान आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जानकारी उपलब्ध कराने हेतु हेल्प डेस्क का गठन करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, तथा सहायक खंड विकास अधिकारी अमन बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो:--- बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |