Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अवरूद्ध सड़कों को खोलने तथा क्षतिग्रस्त हुई बिजली की ट्रांसमिशन लाईनों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी:--बंगाण एक्सप्रेस न्यूज



अवरूद्ध सड़कों को खोलने तथा क्षतिग्रस्त हुई बिजली की ट्रांसमिशन लाईनों की मरम्मत का काम  युद्धस्तर पर जारी:--बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

उत्तरकाशी, 01 मार्च 2025

    ‌हिमपात के कारण सीमांत टकनौर क्षेत्र में अवरूद्ध सड़कों को खोलने तथा क्षतिग्रस्त हुई बिजली की ट्रांसमिशन लाईनों की मरम्मत का काम आज दिन भर युद्धस्तर पर जारी रहा, जिसके चलते दोपहर बाद तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्खी तक यातायात हेतु खोल दिया गया है और झाला गांव तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने हिमपात से प्रभावित गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में जुटे सीमा सड़क संगठन के साथ ही सीमांत उपला टकनौर क्षेत्र में बिजली, पानी एवं संचार सुविधाओं की बहाली के काम में जुटे विभागों व संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि हिमाच्छादित क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को सुचारू बनाये  रखने के काम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय।  

जिला आपातकालीन परिचान केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार वर्तमान समय में जनपद मुख्यालय व जनपद के समस्त तहसील क्षेत्रों तथा श्री गंगोत्री धाम, श्री यमुनोत्री धाम में मौसम साफ है। जनपद में कुशलता है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डबरानी तक यातायात हेतु सुचारू है और डबरानी से सुक्खी टॉप तक डबरानी पुल, सोनगाड सहित अनेक स्थानों पर अवरूद्ध  सड़क को भी खोल दिया गया है। डबरानी से सुक्खी टॉप तक सुरक्षा के दृष्टिगत फिलहाल फोर-बाई-फोर वाहनों को नॉनस्किड चेन के साथ ही आवागमन की सलाह दी गई है। सुक्खी टॉप से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण अवरुद्ध सड़क को खोलने के लिए बीआरओ के द्वारा विभिन्न स्थानों पर जेसीबी व लोडर मशीनों को काम पर जुटाया गया है। इस क्षेत्र में सड़क खोलने का काम प्रगति पर है। यूपीसीएल ने भी सोनगाड सहित अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त लाईनों की मरम्मत कर झाला गांव तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है और विद्युतकर्मी झाला से हर्षिल क्षेत्र तक लाईनों की मरम्मत का काम में जुटे हैं। क्षेत्र की संचार सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए भी संचार कंपनी की एक टीम हर्षिल क्षेत्र के लिए रवाना की गई है। 
जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित धरासू से बड़कोट  तथा उत्तरकाशी-लम्बगांव मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू है।
राजेंद्र सिंह चौहान 
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |