Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

------पुरोला में आयोजित सेवा सुशासन विकास के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम का‌ विधायक‌‌ दुर्गेश लाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया:----बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 

रोला में आयोजित सेवा सुशासन विकास के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम का‌ विधायक‌‌ दुर्गेश लाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया:----बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


--सरकार ने सेवा सुशासन और सुभारती तीन साल के कार्यों का मनाया जश्न।


---मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठेकेदारों, संविदा कर्मियों व उपनल कर्मीयों को दी सौगात।


 ---- मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा घोषणा पत्र के अनुसार तीन साल में 70% कार्यों को पूरा कर दिया गया है।


पुरोला:-23 मार्च 2025




सूबे की सरकार के सेवा सुशासन के तीन साल पूरे होने पर आयोजित विधान सभा स्तरीय बहुदेशीय

शिविर में सरकार की जनपयोगी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ प्रसिद्ध गायक सन्नी दयाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब धमाल मचाया।

   शिविर में समाज कल्याण,स्वास्थ्य,कृषि विभाग,उधान समेत स्वयं सेवी संस्थाओं ने 3 साल में गरीबों,महिलाओं, युवाओं के लिए शुरू की गई पैंनस,कृषि,बागवानी,स्वास्थ्य,शिक्षा,वन विभाग स्वरोजगार परक योजनाओं की स्टाल के माध्यम से लोगों को दी जानकारी।

    शिविर के मुख्य अतिथि विधायक दुर्गेश लाल ने विधानसभा क्षेत्र पुरोला के लिए सूबे सरकार की सीएचसी से उपजिला चिकित्सालय 

व मोरी प्राथमिकता स्वास्थ्य केंद्र का सीएचसी में उच्चीकरण,पुरोला भवन निर्माण व मूलभूत सुविधाओं के लिए 42 करोड़ की स्वीकृति एवं आराकोट मोरी पर्वत क्षेत्र व पुरोला व नौगांव में मोटर मार्ग ,पुलों का जाल बिछाने समेत शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में दी गई सौगातों व उपलब्धियों को गिनाया साथ ही विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के

विकासोन्मुख स्टालों का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अपने संबोधन में में तीन साल की उपलब्धियों का जिक्र किया, नकल माफियायों पर कठोर कार्यवाही की गयी। उत्तराखंड के स्थानीय ठेकेदारों को 10करोड तक‌ के कार्य, संविदा व उपनल कर्मीयों को स्थाई करने की‌ निती बनायी जायेगी। भाजपा सरकार ने 2022के घोषणा पत्र के अनुसार 70% कार्यों को तीन साल में पूरा कर लिया गया है, शेष 30% कार्यों को आगामी दो साल में पूरा  करेंगे।


  शिविर में युवाओं,बुर्जुगों महिलाओं की पेंशन,आय,जाति,बिकलांग व शादी पंजीकरण के आवेदन भरवा कर तत्काल प्रमाण पत्र जारी करनें की प्रक्रिया शुरू किये। शिविर में प्रधानमंत्री आवास के छः छः हजार ,अटल आवास के60000/ चैक भी विधायक द्वारा लाभार्थीयों को वितरित किए गये । पशुपालन विभाग द्वारा पशु पालकों को किटें, कृषि एवं भूमि संरक्षण मोरी‌ द्वारा मां महिला स्वयं सहायता समूह गुदयाटगांव को चार लाख का चैक,हरियाली क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन के द्वारा  75000/के चैक भी वितरित किए गए।

      शिविर में मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार,पवन नौटियाल,नारायण चौहान,प्रेम सिंह,आनंदी राणा,अमिता परमार,प्रमुख मोरी बचन सिंह 

रीता पंवार,पूर्व विधायक मालचंद,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा,बलदेव रावत,नवीन गैरोला,राजपाल पंवार एसडीएम गोपाल सिंह चौहान व तहसीलदार जिनेन्द्र रावत,बीडीओ सुरेश चौहान,राजेंद्र जोशी आदि भाजपाई एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 ब्यूरो 

बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |