Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वैदिक मंत्रोच्चराण व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले गंगोत्री धाम के कपाट11.30 10 और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 11 . 55 मिनट पर खोले गये:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

वैदिक मंत्रोच्चराण व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले गंगोत्री धाम के कपाट11.30 10 और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 11 . 55 मिनट पर   खोले गये:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

  

उत्तरकाशी 30 अप्रैल 2025 


विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चराण व पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 30 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए तथा सभी दिव्य धार्मिक परंपराओं की भव्यता के साथ ही गंगा व यमुना के उद्गम क्षेत्रों की सांस्कृतिक समृद्धि में साक्षी बने। दोनो धामों के कपाट खुलने के बाद आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के ऊपर हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

बुधवार सुबह मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। जो कि ठीक साढ़े आठ बजे गंगोत्री धाम पहुंची। जहां तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना,गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम का पाठ करने के बाद रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गए।

मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिंदी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए आज शुभ मुहूर्त को रवाना हुई,जो 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंची। खरसाली में ग्रामीणों एवं लोक देवताओं की डोलियों ने यमुना जी की डोली को भावुक कर देने वाले माहौल से विदा किया। यमुनोत्री धाम में हवन,पूजा के बाद वैदिक मंत्रोचार व विधि विधान के साथ 11:55 पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। 

गंगोत्री धाम कपाट उदघाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की,और अखंड ज्योति के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की और मां गंगा से देश व प्रदेश की कुशलता की कामना की। वहीं कपाट खुलने के अवसर पर  देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी अखंड ज्योति के दर्शन किए ओर गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन है और सभी को कपाट खुलने पर बधाई दी। आज शुभ घड़ी में चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया और गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए है। चारधाम यात्रा को देशवासियों को प्रतीक्षा रहती है। उत्तराखण्ड वासियों को जो चारधाम यात्रा का संचालन करते है उनके साथ लिए महाउत्सव की तरह होता है।

प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई है। आने वाले श्रद्धालुओं तीर्थ यात्रियों की यात्रा सुगम,सुरक्षित व सरल हो जिसके लिए सारे प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यात्रा का विधिवत तरीके से नियोजन किया जाए,चाहे यातायात हो या सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस,परिवहन विभाग हो,पेयजल, सड़क से जुड़े विभाग हो सभी यात्रा को सुगम बनाने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है चारधाम यात्रा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छी हो।

यमुनोत्री मंदिर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा उनकी प्राथमिकता है और उसके लिए सभी प्रबंध किए गए है तथा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसके लिए सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से भी सुरक्षा और यातायात की दिशा में काम किया जा रहा है।बाहर से आने वाले यात्रियों के बारे में कहा कि उन्हें चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित करते है तथा चारधाम यात्रा सुगम और सुरक्षित है यहां दर्शन कर चारधामों की कृपा का फल प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर गंगोत्री धाम में जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट,पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल,विधायक सुरेश चौहान,गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल,सचिव सुरेश सेमवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान,पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, किशोर भट्ट,पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान,अपर जिलाधिकारी पीएल  शाह,उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा,उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालनी नेगी, रावल रवीन्द्र सेमवाल,रावल संजीव सेमवाल, रजनीकांत सेमवाल,राजेश सेमवाल, आलोक सेमवाल,निखलेश सेमवाल, आदि मौजूद रहे है।

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोबाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत , जशोदा राणा, मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी, मंदिर समिति के सचिव सुनील प्रसाद उनियाल, उपाध्यक्ष संजीव उनियाल, प्रवक्ता पुरूषोतम उनियाल सहित आदि उपस्थित रहे।

  ब्यूरो 

बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |