मोरी के सिगतुर पट्टी में भारी ओला वृष्टि से किसनों को भारी नुक़सान सेब की फसल बर्बाद:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
मोरी 10 अप्रैल 2025
उत्तरकाशी जनपद के मोरी तहसील के अंतर्गत सिगतूर पट्टी के ग्राम पोखरी में भारी ओलावृष्टि से किसानों की सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जिसके कारण सेब की फसल बर्बाद हो गई है।
दोपहर बाद जैसे ही मौसम ने करवट बदली बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से सेब की नगदी फसल नष्ट हो चुकी है आजकल सेब में पुष्पण अर्थात फ्लोरिंग अन्तिम चरण में है। किसनों की साल भर की मेहनत पल भर में ही नष्ट हो गई। बाहर का नजारा देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कहीं बर्फबारी हो रही है।
ग्राम पोखरी के बागवान प्रमियांन सिंह, किशन सिंह ,ओजन सिंह ,बिक्रम सिंह, कुण्डल सिंह ,सेयबार सिंह, सूरत सिंह ,विजेंदर सिंह ,चमन सिंह ,जयवीर सिंह ,सोबन सिंह ,अमर सिंह ,दिनेश अमीन रामलाल देवराज संदीप हिलाम सिंह घुंगर सिंह, दीवान सिंह, राजदेव ,निर्मल सिंह ,अरविंद, राजेश ,गुलदार सिंह ,मोहन सिंह, जर्मन सिंह, सुरेन्द्र लाल, वीरू लाल, बीगेसू लाल, दलीप लाल, नरेन्द्र सिंह ,खजाना सिंह ,जयंदर सिंह, बीरबल सिंह, अनिल ,संतोष ,बलवीर ,रविंदर, आदि किसनों की फसल को ओला वृष्टि से भारी नुकसान हुआ है।
ब्यूरो
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
