Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए :----बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए :----बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

 उत्तरकाशी 01 अप्रेल 2025

आगामी चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री मार्ग पर हीना में नवनिर्मित पार्किंग का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस पार्किंग स्थल पर हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर, पंजीकरण सत्यापन केन्द्र एवं पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की यात्री सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी। अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इस पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर यहां पर तय समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश जारी किए हैं।
हीना पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह ने पार्किंग के एंट्री तथा एग्जिट गेट से वाहनों की व्यवस्थित व निर्बाध आवाजाही का प्रबंध किए जाने के साथ ही पार्किंग स्थल पर वाहनों की संख्या और आकार का ध्यान रख पार्किंग के इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ पार्किंग स्थल के प्रबंधन को लेकर विचार-विमर्श करते हुए पार्किंग स्थल में पानी और बिजली की समुचित आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यात्री सुविधाओं से जुड़े सभी इंतजामों को चाक-चौबंद किये जाने की अपेक्षा की। अपर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं की उचित व्यवस्था के लिए हेल्थ स्क्रीनिंग हेतु पार्किंग स्थल में उपयुक्त स्थान सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी। 
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. बी.एस. रावत, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, अधिशासी अभियंता जिला विकास प्राधिकरण विनीत रस्तोगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
 ब्यूरो 
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |