पन्नालाल एक्ट के तहत माफी छप्पान के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार योनि के माध्यम से उप जिलाधिकारी चकराता त्यूनी को ज्ञापन प्रेषित किया:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
त्यूनी 3 अप्रेल 2025
जौनसार बाबर में पन्नालाल एक्ट के अनुसार हक हुक के अंतर्गत क्षेत्र वासियों को अपने आवासीय भवनों के लिए ग्राम पंचायत स्तर से वन विभाग को माफी की लकड़ी के लिए पेड़ों के छप्पान के लिए प्रस्ताव दिया जाता था वन विभाग प्रस्ताव के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों को पेड़ों का छप्पान कर हक-हकूक की माफी दी जाती थी । वर्ष 2023 से आज तक पन्नालाल अनुच्छेद के अनुसार ग्राम वासियों को माफी की लकड़ी के लिए पेड़ों का छप्पान नहीं किया जारहाहै।
जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है लाइक राम शर्मा की अगुवाई में आज एक प्रतिनिधिमंडल नायब तहसीलदार त्यूनी से मिलकर उप जिलाधिकारी चकराता त्यूनी को ज्ञापन प्रेषित किया। लाइक राम शर्मा का कहना है कि 4 अप्रैल 2025 को दोपहर 11:00 वन विभाग के खिलाफ एक आक्रोश रैली निकालकर वन विभाग परिसर त्यूनी में धरना व प्रदर्शन किया जाएगा ।
ज्ञापन प्रेषित करने वालों में लायक्रम शर्मा,मातवर सिंह राणा, धीरज राणा, बलवीर सिंह चौहान व नीलकंठ आदि शामिल थे।
ब्यूरो
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज अंक
