त्यूनी के समीप टोंस नदी में 12 दिन बाद मिला मृतक दिनेश पुत्र हरिया निवासी जखोल थाना मोरी का शव :-------- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
-----राहगीर अनूप पुत्र रामलाल के द्वारा थाना त्यूनी को फोन से दिखती थी सूचना
------सूचना मिलने पर पुलिस थाना त्यूनी व एस डी आर एफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचे
----त्यूनी के समीप टोंस नदी में 12 दिन बाद मिला मृतक दिनेश पुत्र हरिया निवासी जखोल थाना मोरी का शव
------एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद टोंस नदी से बाहर निकाला शव को
त्यूनी 22 मई 2025
आज सुबह अनूप पुत्र रामलाल द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से थाना त्यूनी को सूचना दी गई कि सरनाड पानी के पास एक व्यक्ति का शव टौंस नदी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर मै थाना अध्यक्ष त्यूनी विनय मित्तल, कांस्टेबल नं0 1219 मुनेश रावत, कांस्टेबल मनजीत रावत तथा SDRF सब इंस्पेक्टर अनिल आर्य , कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल शीशपाल, कांस्टेबल श्रीकांत नौटियाल, घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल त्यूनी हाटकोटी यूनियन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ढांक के नीचे टोंस नदी में एक शव तैरता हुआ मिला, जो देखने से लगभग 10-12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। SDRF व स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नदी से बाहर निकाला गया तथा शव काफी सड़ी गली अवस्था में था, जिसकी शिनाख्त हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी की मोर्चरी में रखा गया।
मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी प्राप्त की गई। मृतक की शिनाख्त मृतक के भाई शीशपाल द्वारा मृतक के पहने कपड़ों के आधार पर मृतक दिनेश उर्फ फजीतू पुत्र हरिया निवासी ग्राम जखोल, थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में की गई, जो 11.05.2025 को हनोल में टौंस नदी में डूब गया था।,बाद शिनाख्त पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में पूरी की गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
ब्यूरो
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

