Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास करने के दिए निर्देश:------- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास करने के दिए निर्देश:------- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


-----होटल प्रबंधन ट्रेकिंग एवं पर्यटन आधारित सेवाओं में युवाओं को प्रशिक्षित कर स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देना सुनिश्चित करें-डी एम

------जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चारधाम यात्रा के साथ -साथ पर्यटन की अपार संभावनाएं है

------किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास करने के दिए निर्देश

 --------जिला परामर्शदात्री एवं जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई।

 -------सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा बैंकिंग सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से की गई चर्चा ।

      उत्तरकाशी, 21 मई 2025 

  जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परामर्शदात्री एवं जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में वित्तीय समावेशन,कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा बैंकिंग सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बैंकर्स को ऋण-जमा अनुपात में सुधार लाने के साथ-साथ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए। ताकि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे लाभकारी योजनाओं से जुड़ सके। 
जिलाधिकारी ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु स्वरोजगारपरक योजनाओं से जोड़ने के लिए उद्यमिता विकास आधारित प्रशिक्षण संचालित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री शहरी स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत छोटे उद्यमियों को भी वृहद स्तर पर बैंकिंग सहायता से जोड़ते हुए बैंकों को ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
 जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना,प्रधानमंत्री अजय योजना, प्रधानमंत्री शहरी स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहनता से समीक्षा की। 
जिलाधिकारी ने एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की समीक्षा करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चारधाम यात्रा के साथ -साथ पर्यटन की अपार संभावनाएं है। इस हेतु होटल प्रबंधन ट्रेकिंग एवं पर्यटन आधारित सेवाओं में युवाओं को प्रशिक्षित कर स्थानीय रोजगार सृजन को बढ़ावा देना सुनिश्चित करें। तथा जिले की वास्तविक मांग पर व्यावसायिक प्रशिक्षणों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। 
 बैठक में मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक राजीव कुमार, प्रबंधक रजनीश सैनी,एजीएम नाबार्ड पारित गुप्ता,निदेशक आरसेटी अमित लाल,मुख्य कृषि अधिकारी सचिन कुमार, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र शैली डबराल,जिला पर्यटन अधिकारी के.के.जोशी एवं बैकर्स के शाखा प्रबंधक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
   ब्यूरो 
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |