ऑपरेशन सिंदूर" की गौरवगाथा को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
-----ऑपरेशन सिंदूर" की गौरवगाथा को समर्पित —
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
त्यूनी 30 मई 2025
आज चार महासू व शेड कुड़िया महाराज की पवन धरती त्यूनी में देशभक्ति की गूंज उठी, वह केवल एक क्षणिक भाव नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक चेतना का उद्घोष था
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा" सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के प्रति हमारे अंतर्मन से उपजा सम्मान, श्रद्धा और आभार का जीवंत चित्रण है
बारिश के कारण तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा से पूर्व लोक निर्माण विभाग त्यूनी के विश्रामगृह में राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली बारिश हटने के पश्चात दोपहर दो बजे के बाद तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा ज्योति प्रसाद गैरोला राज्य मंत्री के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग त्यूनी के विश्रामगृह से शुरू होकर गेट बाजार व त्यूनी के मुख्य बाजार से होते हुए झुला पुल पर समाप्त हुई। यात्रा की समाप्ति के पश्चात राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर ही कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया बारिश होने के बावजूद भी भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पहुंचने पर उन का धन्यवाद किया।अपनी सेना सम्मान कर हम सभी ने यह संदेश दिया कि भारत माता के इन सच्चे सपूतों का मान-सम्मान सदैव हमारे हृदयों में सर्वोपरि रहेगा। यह यात्रा हमें बार-बार स्मरण कराएगी कि भारत का सैनिक केवल सीमाओं का रक्षक नहीं, बल्कि वह हमारी स्वतंत्रता, चेतना और स्वाभिमान का प्रहरी है।
इस अवसर पर त्यूनी मंडल के मंगल अध्यक्ष निरज शर्मा, ज्योति प्रसाद गैरोला राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पान सिंह राणा व रत्न सिंह चौहान, राजेंद्र नौटियाल,चन्द्र सालटा,हरिश कुकरेजा, निशांत शर्मा , मनोज शर्मा, पंकज बिजलवान, अमन राणा , चकराता विधानसभा के सभी नेतागण, जिला पंचायत सदस्य प्रधान गण, व सभी बुथ अध्यक्ष ,महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।ब्यूरो
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


