उत्तरकाशी : देवदार का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आये एक ब्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम :-----ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
मोरी उत्तरकाशी 25 मई 2025
सीमांत विकासखंड मोरी के एक गाँव में भेड़-बकरी चराने जंगल गए व्यक्ति की देवदार का पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गईं।ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के ढाटमीर गांव निवासी जयवीर सिंह (42 वर्ष), पुत्र तालीराम, रविवार सुबह भेड़-बकरियों के साथ जंगल गये थे। खराब मौसम के चलते अचानक एक विशाल देवदार का पेड़ गिरने से जयवीर सिंह उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी, सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक ने घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना किया! जयवीर सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, तथा गाँव में मातम पसरा है
सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी। घटना से गांव में मातम का माहौल तथा सन्नाटा छा रखा है। पिडित परिवार गहरे सदमे में हैं।
जयबीर सिंह अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। घर पर उसकी वृद्ध मां पत्नी और छोटे छोटे बच्चे हैं,जो अब बेसाहरा हो गये हैं पत्नी ग रे सदमे में तथा मां का रो रोकर बूरा हाल हो रखा है। बच्चे अपने पिता के घर आने का अभी इंतजार कर रहे हैं।।
। ूणंमंहज्ञ क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने घटना पर गहरा दुःख ब्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार की हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया है।
