पुरोला विधायक के द्वारा विधायक निधि से मोरी में महिलाऔं को बांटे गये बर्तन आदि:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
मोरी 09 मई 2025
विकास खण्ड मोरी में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल जी ने अपनी विधायक निधि से गडूगाड़ पट्टी मासमोर बंगाण पट्टी सिंगतूर पट्टी के 14 ग्राम पंचायतों की महिला मंगल दलों को सामुहिक कार्यक्रमों हेतु सामाग्री टैंट, कुर्सियां , बर्तन, दरी , डोलक आदि कुल 15 वस्तुओं का वितरण किया।
जिससे महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला बड़ी संख्या में हमारी माता एवं बहने उपस्थित रही सभी ने अभिनव पहल की सराहना करते हुए विधायक काआभार प्रकट किया।
पुरोला विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस सामाग्री से महिलाओं एवं ग्रामीणों को सामूहिक आयोजनों धार्मिक अनुष्ठानों एवं विवाह आदि कार्यक्रमों के सम्पादन में सुलभता होगी, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है , जिसमें लखपति दीदी योजना प्रमुख हैं, मोदी जी एवं धामी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को तीव्र गति से बल मिला है ।
तीन तलाक कानून बनाने , यू सी सी कानून एवं संविधान में महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय देने के लिए संशोधन करने का कार्य महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य हमारी सरकार ने किए हैं इस दौरान उन्होंने पुरोला विधानसभा में विगत तीन वर्षों में हुए एतिहासिक विकास के कार्यों को महिलाओं के सम्मुख रखा इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल जी के द्वारा अपने 3 वर्ष के कार्यकाल के दौरान बहुत बड़े बड़े ऐतिहासिक विकास के कार्य हुए हैं ।
जिसकी सहराना पुरा क्षेत्र कर रहा है और विधायक द्वारा साफ सुथरे रूप से कार्य किया जा रहा है किसी भी तरह का लोभ मोह छोड़कर समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। आजतक के विधायकों द्वारा विधायक निधि में बन्दर बांट की जाती थी अब प्रत्येक गांव को सामूहिक रूप से विधायक निधि दी जा रही है ।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष मोरी प्रेम सिंह चौहान जी, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष मोरी ईश्वन पंवार जी, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष सांकरी दर्शन सिंह रावत जी, जिला मंत्री जयचंद रावत,व्यापार मंडल अध्यक्ष मोरी महावीर सिंह राणा ,जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चमन रावत ज, मण्डल महामंत्री सुखदेव सिंह राणा,पूर्व प्रधान देवजानी जयराम चौहान,प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी , मनोज चौहान , अजित पाल रावत , उमेन्द्र आस्टा निजी सचिव माननीय विधायक, सुमित चौहान सोशल मीडिया प्रभारी, पवन राणा शक्ति केंद्र संयोजक, रितेश रावत जिला महामंत्री युवा मोर्चा , प्रदीप रावत , जोबनलाल प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन चौहान , सरास प्रधान श्याम लाल, खरसाड़ी प्रधान राजेश चौहान, सहित कई वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
ब्यूरो
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke