Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रशांत कुमार आर्या ने संभाला उत्तरकाशी के 25वें जिलाधिकारी का पदभार :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

प्रशांत कुमार आर्या ने संभाला उत्तरकाशी के 25वें जिलाधिकारी का पदभार :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

उत्तरकाशी, 20 जून 2025

प्रशांत कुमार आर्या ने संभाला उत्तरकाशी के 25वें जिलाधिकारी का पदभार

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा कर लिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी जनपद को शुक्रवार को नया जिलाधिकारी मिल गया। प्रशांत कुमार आर्या ने जिले के 25वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया।
कोषागार में कार्यभार संभालने के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। 
इस अवसर पर एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सीओ जनक पवार, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेंद्र कुमार, तहसीलदार सुरेश सेमवाल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के पश्चात श्री आर्या ने प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा का सुचारू संचालन, आगामी मानसून के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन की तैयारियां, और पंचायत चुनावों का निष्पक्ष संचालन उनकी प्राथमिक प्राथमिकताएं होंगी।
उन्होंने कहा कि उनका फोकस जिले में विकास परियोजनाओं को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान पर रहेगा। "उत्तरकाशी प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्त्व वाला जिला है। हमारा प्रयास रहेगा कि यहाँ के नागरिकों को पारदर्शी और जनोन्मुखी प्रशासन मिले," उन्होंने कहा।
श्री आर्या ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि और आपदा प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुधार और समन्वय पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |