Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कार्यालय में जुआ खेलते पकड़े गए कर्मचारी पर डीएम ने की कड़ी कार्रवाई, राजस्व उप निरीक्षक रायगी निलंबित:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

कार्यालय में जुआ खेलते पकड़े गए कर्मचारी पर डीएम ने की कड़ी कार्रवाई, राजस्व उप निरीक्षक रायगी निलंबित:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


देहरादून 26जून 2025

तहसील त्यूनी परिसर में जुआ खेलते कर्मचारियों का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए राजस्व उप निरीक्षक रायगी को निलंबित कर दिया है।
प्रशासन को प्राप्त सोशल मीडिया वीडियो में तहसील त्यूनी परिसर के मुख्य द्वार पर राजस्व कर्मियों को ताश खेलते हुए देखा गया। वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कालसी/चकराता/त्यूनी प्रेमला ल को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि कार्यालय परिसर में जुआ खेला जा रहा था, जिसमें राजस्व उप निरीक्षक रायगी  नागचंद की सक्रिय संलिप्तता पाई गई।

जांच में दोष सिद्ध होने पर डीएम ने राजस्व उप निरीक्षक रायगी नागचंद  को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें तहसीलदार चकराता के कार्यालय से संबद्ध किया है। इसके साथ ही तहसीलदार त्यूनी को इस पूरे प्रकरण का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम बंसल ने कहा कि "ऐसे कृत्य से प्रशासन की छवि को गहरी ठेस पहुंची है, और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

इस मामले की खबरें सोशल मीडिया और कई प्रमुख समाचार माध्यमों में प्रसारित हो चुकी हैं, जिससे आम जनता में आक्रोश व्याप्त है।
 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |