Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

थाना अध्यक्ष विनय मित्तल की प्रेस वार्ता:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

थाना अध्यक्ष त्यूनी विनय मित्तल ने की प्रेस वार्ता :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


त्यूनी, 12 जुलाई 2025
 

थाना अध्यक्ष त्यूनी विनय मित्तल ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इस संबंध में क्षेत्र में धारा 144, जो अब धारा 163 के तहत प्रभावी है, को कड़ाई से लागू किया गया है।

थाना अध्यक्ष मित्तल ने बताया कि पुलिस विभाग पूर्ण संवेदनशीलता के साथ जनहित में कार्य कर रहा है। क्षेत्र में लगातार गश्त, वाहन चेकिंग तथा आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।


उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों के पास शस्त्र हैं, उन्हें दो दिन के भीतर संबंधित थाने में शस्त्र जमा कराने होंगे। निर्धारित समयावधि के भीतर शस्त्र जमा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


मित्तल ने बताया कि:


---धारा 163 के अंतर्गत पाँच से अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्र होने पर प्रतिबंध है।


----किसी भी सभा या जुलूस के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के सभा/जुलूस करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना अध्यक्ष ने जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।


इसके साथ ही चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

   ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |