जल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की अभिनव पहल — श्री गंगोत्री व श्री यमुनोत्री धाम में चढ़ाए गए कपड़ों से बनाए जा रहे फोल्डर, बैग व आसन :--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
---रिप के अंतर्गत गठित "मां गंगा कलस्टर लेवल फेडरेशन" के प्रतिनिधियों ने की डीएम से मुलाकात
--नवाचार और नवीन प्रयास स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए जरूरी: डीएम
--रिप द्वारा स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध कराई जाए तकनीकी , वित्तीय और कौशल विकास की जानकारी : डीएम
---महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान के लिए बेहतर कार्ययोजना का करें क्रियान्वयन : डीएम
--नवीन तकनीक, अभिनव विचारों और समन्वित विकास को बढ़ावा देना अवश्य
--फोल्डर बैग और आसन जैसे बहुउपयोगी उत्पाद बनाने के डीएम के सुझाव से ली महिलाओं ने प्रेरणा
--जल प्रदूषण की रोकथाम के साथ आय के अवसर भी हो सकेंगे उत्पन्न
– मां गंगा कलस्टर लेवल फेडरेशन की महिलाओं ने डीएम से की भेंट, नवाचार को बताया प्रेरणादायक
– जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के सुझाव पर महिलाओं ने शुरू किया बहुउपयोगी उत्पादों का निर्माण
– पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मिला स्वरोजगार का अवसर
उत्तरकाशी, 30 जुलाई 2025
उत्तरकाशी जिले में जिला प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल के तहत अब श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए कपड़ों का रीसाइक्लिंग कर उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। यह पहल न केवल जल प्रदूषण की रोकथाम में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि स्थानीय महिलाओं को आजीविका के नए अवसर भी प्रदान कर रही है।
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में पंचायत चुनाव को ‘ग्रीन इलेक्शन’ थीम पर आयोजित करने की दिशा में विशेष कार्य योजना बनाई गई है। इसी क्रम में ‘ग्रामोंत्थान परियोजना’ के अंतर्गत गठित मां गंगा संकुल स्तरीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में एकत्र कपड़ों से फोल्डर तैयार किए गए हैं, जिनका उपयोग चुनावी कार्यों में किया जा रहा है।
इस अभिनव कार्य को लेकर बुधवार को "मां गंगा क्लस्टर लेवल फेडरेशन" के प्रतिनिधियों ने डीएम प्रशांत आर्य से मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने स्वयं सहायता समूहों की प्रशंसा करते हुए कहा कि "नवाचार और नवीन प्रयास स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।" उन्होंने रीप (REAP) परियोजना के तहत महिलाओं को तकनीकी, वित्तीय एवं कौशल विकास से जुड़ी सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।डीएम ने समूह की महिलाओं को पुराने कपड़ों से फोल्डर, बैग, बैठने के आसन जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया था। अब यह कार्य न केवल जल प्रदूषण रोकने में सहायक बन रहा है, बल्कि स्वरोजगार का साधन भी बन गया है। फोल्डर निर्माण में जुटी महिलाएं पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।
इस पहल के अंतर्गत तैयार फोल्डर जिलाधिकारी द्वारा सभी विकासखंडों में भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि उनका उपयोग चुनावी प्रक्रिया के दौरान हो सके। इस कार्य के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा, "स्वयं सहायता समूहों के प्रयास न केवल आर्थिक रूप से उन्हें मजबूत बना रहे हैं बल्कि समाज को भी जागरूक बना रहे हैं।"
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एल.
सेमवाल, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, रीप के जिला परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय, तथा मां गंगा संकुल की सदस्याएं – पुष्पा चौहान, धनलक्ष्मी, पवित्रा राणा, ममता, सविता व पूनम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
ब्यूरो — बंगाण एक्सप्रेस न्यूज




