दाखिला, लाचार परिवार को जिला प्रशासन ने दी संबल की सौगात :--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
आज फिर एक लाचार परिवार की लग गई नैया पार 3 बच्चों का छात्रवास में दाखिला
असहाय; लाचार; व्यथितों के चेहरों पर मुस्कान लौटाते डीएम सविन
चंदुल के बेटे राहुल, विकास, आकाश को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रवास में एडमिशन,
पिछले सप्ताह जन दर्शन 21 जुलाई को चंदुल ने डीएम से लगाई थी फरियाद
स्वास्थ्य; शिक्षा; रोजगार; न्याय सब एक छत के नीचे; जिला प्रशासन के दनादन एक्शन
जिला प्रशासन का कागज पर जनहित में लिखा एक-एक शब्द ही है आदेश न्याय की गारंटी
अपाहिज पतिः स्वयं भी रहती है बीमार; रोजगार का नही कोई साधन; प्रशासन का मिला सहारा
देहरादून, 30 जुलाई 2025
जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प को एक बार फिर साकार करते हुए, एक असहाय महिला चंदुल के तीन बच्चों का दाखिला नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास में कराया गया है।
दिनांक 21 जुलाई को आयोजित जन दर्शन में चंदुल ने जिलाधिकारी सविन बंसल से अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि उसके पति का एक पैर कटा हुआ है और वह कार्य करने में पूर्णतः असमर्थ हैं। स्वयं चंदुल भी बीमार रहती है, जिनके पैरों में सूजन के कारण दैनिक कार्य करना मुश्किल हो जाता है। वह स्थानीय घरों में चौका-बर्तन कर किसी प्रकार परिवार का भरण-पोषण करती है।
बच्चों की पढ़ाई के प्रति चिंतित चंदुल ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया था कि उनके बच्चों को आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए ताकि आर्थिक तंगी के कारण उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चंदुल के तीनों बेटों — राहुल (कक्षा 7), विकास (कक्षा 5) और आकाश (कक्षा 3) का क्रमशः नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास जस्सोवाला, विकासनगर और कौलागढ़ में दाखिला सुनिश्चित कराया।
यह कदम न केवल बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाएगा बल्कि उस मां की पीड़ा भी कुछ हद तक कम करेगा जो अकेले ही जीवन की कठिनाइयों से जूझ रही है।
"स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और न्याय — अब एक ही छत के नीचे" के सिद्धांत पर काम कर रहा जिला प्रशासन निरंतर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए ज़रूरतमंदों को राहत देने में जुटा है।
ब्यूरो - बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
