Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

धराली में मुख्यमंत्री धामी का दौरा, 400 से अधिक यात्रियों का रेस्क्यू :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 


धराली में मुख्यमंत्री धामी का दौरा, 400 से अधिक यात्रियों का रेस्क्यू :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


---बिजली-पानी-इंटरनेट बहाल, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जारी; ग्रामीणों ने केदारनाथ तर्ज पर पुनर्निर्माण की मांग रखी


धराली/उत्तरकाशी, 8 अगस्त 2025


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आपदा प्रभावित धराली का दौरा कर सर्च एवं रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनके दुख-दर्द को साझा करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तेजी से पुनर्स्थापना कार्य कर रही है। बिजली, पानी और इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है तथा कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत जारी है। अब तक 400 से अधिक यात्रियों का रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर एवं चिनूक के माध्यम से उत्तरकाशी व देहरादून भेजा गया है।
उन्होंने डीएम को आपदा में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं फसलों के नुकसान का शीघ्र आंकलन करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने धराली के पुनर्निर्माण को केदारनाथ धाम की तर्ज पर करने की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार धराली के लिए सर्वोत्तम कार्य करेगी।




दौरे में मौजूद प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि:

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, डीजीपी दीपम सेठ, आईजी अरुण मोहन जोशी, डीएम प्रशांत आर्य, एसपी सरिता डोबाल, आईएएस गौरव कुमार, आईपीएस अमित श्रीवास्तव, अपर्णा यदुवंशी, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, गंगोत्री मंदिर समिति सचिव सुरेश सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ब्यूरो : बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |