Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जनपद स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

जनपद स्थापना दिवस पर जिलाधिकारी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
 
उत्तरकाशी 24 फरवरी 2026

आज 24 फरवरी को उत्तरकाशी जनपद के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि 24 फरवरी 1960 को स्थापित उत्तरकाशी जनपद ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा है। यहां की गौरवशाली परंपराएं, विविधतापूर्ण संस्कृति तथा निरंतर विकास की प्रक्रिया हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि जनपद की उन्नति में किसानों, श्रमिकों, शिक्षकों, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला प्रशासन जनपद के समग्र विकास, सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने जनपद की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए सभी क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |