Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चारधाम यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रशासन सतर्क—जिलाधिकारी ने हितधारकों संग की अहम बैठक :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

चारधाम यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रशासन सतर्क—जिलाधिकारी ने हितधारकों संग की अहम बैठक :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

उत्तरकाशी 2 अप्रैल 2026

उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, बस यूनियन एवं अन्य संबंधित हितधारकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों से जुड़ी हुई है, इसलिए यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
बैठक में यात्रा अवधि के दौरान आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं डीजल जैसे पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कोयला एवं लकड़ी की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय व्यवसायियों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हितधारकों द्वारा यात्रा चेक पोस्ट पर स्थानीय वाहनों के संचालन में आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि स्थानीय वाहनों के संचालन के लिए आवश्यकतानुसार व्यवस्था को सरल एवं सुचारू बनाया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था संतुलित बनी रहे और अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न न हों।
इसके अतिरिक्त, बैठक में यात्रियों की सीमित संख्या निर्धारित किए जाने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। इस संबंध में हितधारकों द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार सहित अजय पूरी, अशोक सेमवाल, शैलेन्द्र मटूडा, प्रकाश बद्री एवं अन्य संबंधित अधिकारी व हितधारक उपस्थित रहे।
     ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |