Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने मोरी में 718.23 लाख की लागत की योजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 

पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने मोरी में 718.23 लाख की लागत की योजनाओं का  भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


 मोरी दिनांक-26 अप्रैल 2025


     विकास खण्ड मोरी के सिंगतूर पट्टी में पुरोला विधायक  दुर्गेश्वर लाल ने लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत राज्य सेक्टर से  213.74 लाख  की लागत से निर्मित गुराड़ी पेंसर मोटर का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण , 187.68 लाख की लागत से निर्मित परिवर्तित समरेखण वरूणावत मोटर मार्ग का किमी 10 -12 में डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य ,  167.02 लाख की लागत से निर्मित देवरा हल्टाड़ी मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य एवं  149.79 लाख की लागत से निर्मित मिंयागाड़ कुनारा मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। 



इस दौरान ग्राम पेंसर वासियों द्वारा कार्यक्रम आयोजितकर जोरदार स्वागत किया ।

इस मौके पर पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल जी ने कहा कि आज फल पट्टी सिंगतूर की इन चारों सड़कों के डामरीकरण होने से स्थानीय ग्रामीणों किसानों एवं बागवानों को यातायात में सुलभता हो रही है पहले इन मार्गों की बहुत दयनीय स्थिति थी आज पूरे क्षेत्र में लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।


राज्य सेक्टर से इन में मोटर मार्गों का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण किया गया है धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है ।



पुरोला विधानसभा में ऐतिहासिक विकास के कार्य इन तीन वर्षों में हुए हैं इससे पहले भी बीते कल विधायक द्वारा सिंगतूर पट्टी में ही प्रगतिनगर डाबरा मोटर मार्ग के कटिंग के कार्य का भूमि-पूजन शिलान्यास किया गया।

आज इस मौके पर  सुखदेव सिंह राणा मण्डल महामंत्री मोरी  चमन रावत जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, कॉन्ट्रैक्टक्टर राजेन्द्र सिंह राणा, द्वारिका प्रसाद, जगदीश रांगड़ , सतीश चौहान,रणदेव राणा, प्रबियान रावत , निजी सचिव उमेन्द्र आस्टा, दर्शन पंवार, अनिल रावत, राजेश नौटियाल, सोहन रावत ,सूरतान लाल , राजेश बहुगुणा, जगदीश डिमरी, सुनिल रांगड , देवेश्वर लाल आदि मौजूद रहे।

 ब्यूरो 

 बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

कृपया शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |