Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

डीएम की भिक्षावृति माइक्रो प्लान, भिक्षावृति से संलिप्त बच्चों की भविष्य संवारने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

डीएम की भिक्षावृति माइक्रो प्लान, भिक्षावृति से संलिप्त बच्चों की भविष्य संवारने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 



 --------- मुख्यमंत्री की खुशहाल उत्तराखंड की संकल्प को साकार करता डीएम सविन

-------भिक्षावृति, बाल मजदूरी पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी,

------जिला प्रशासन की टीम ने कूड़ा बिनते बच्चे को किया रेस्क्यू

-------भिक्षावृति बाल मजदूरी अभिशाप; बच्चों के बचपन से खिलवाड़ पर सख्त, सक्रिय प्रशासन

 ------भिक्षावृति की डेडीकेटेड वाहन गस्त पर, संलिप्त बच्चों को पहुंचा रही है मॉडल इनोसेंटिव केयर सेंटर

 ------डीएम की भिक्षावृति माइक्रो प्लान, भिक्षावृति से संलिप्त बच्चों की भविष्य संवारने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं

   देहरादून  27 अपै्रल 2025, 

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने चार्ज ग्रहण करते ही  भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति वाहन, चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती, सक्रिय सचल टीमे कार्य कर रही हैं, जो शहर भर में निंरतर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी का परिणाम है कि अभी तक  लगभग 240 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से रेस्क्यू किया गया है। 
यह कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में भिक्षावृत्ति टीम द्वारा बिन्दाल चौक से 1 बालक कूड़ा को बिनते  हुए पाया तथा उसको रेस्क्यू किया गया सारी प्रक्रियाओं के बाद बालक को शिशु सदन में रखा गया है। 
जिला प्रशासन की शहर में घुमतू बच्चों पर नजर है जिनको रेस्क्यु कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इनटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। 
जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कम्प्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीकि की जानकारी के साथ ही शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अभी हाल ही में आधुनिक इन्टेंसवि केयर सेंटर से 19 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हुए स्कूलों में दाखिला करवाया गया है। 
  ब्यूरो 
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |