Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दुर्गेश्वर लाल ने कहा भाजपा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दिया सम्मान: ----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 
दुर्गेश्वर लाल ने कहा भाजपा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दिया सम्मान: ----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


उत्तरकाशी 29 अप्रेल 2025

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम मंगलवार को भाजपा कार्यालय ज्ञानसू में भाजपा जिला  नागेंद्र चौहान के अध्यक्षता में  में संगोष्ठी किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पुरोला क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने संबोधित करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया है। इसके अलावा लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया है। बाबा साहब सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की है। 

उन्होंने कहा कि बाबा साहब की मृत्यु के पश्चात कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी। सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा। नेहरू ने दिल्ली स्थित आंबेडकर निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो अन्त्योदय को लेकर काम करती है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है। इसी सोच के साथ भाजपा हर समाज के उत्थान करने में लगी हुई है। 

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने संविधान की रक्षा करने का काम किया है। जबकि दूसरे दलों के लोगों ने दलित समाज को बरगलाने का काम किया है। भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को मानते हुए देश में ऐतिहासिक विकास करने का काम किया है। मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाडी अन्य मौजूद थे।

विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि कांग्रेस का ठग गठबंधन आज संविधान खतरे की बात करते हैं वे लोग भूल गये कि 16 बार संविधान संशोधित क्या है। श्रीमती इंदिरा गांधी ने 31 बार और राजीव गांधी ने 12 बार संविधान संशोधन किया है। विधायक ने कहा है कि आखिर कांग्रेस ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को क्यों नहीं किया भारत रत्न का सम्मान?।


ब्यूरो 

बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |