Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चिन्हीकरण की लम्बित पत्रावलियों को निराकरण को एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 

चिन्हीकरण की लम्बित पत्रावलियों को निराकरण को एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


------डीएम के आमंत्रण पर आंदोलनकारियों संग, सौहार्द माहौल में बैठक 
-------राज्य आंदोलनकारी हमारी प्रेरणा-हमारे आदर्शः डीएम
---------चिन्हीकरण की लम्बित पत्रावलियों को निराकरण को एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश
---------राज्य आदोंलनकारियों के पेंशन सत्यापन लिए कोषागार में अलग से कांउटर व डेडिकेटेड स्टॉफ 
----------राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का निस्तारण के लिए किया जाएगा हरसंभव प्रयासः डीएम
---------राज्य निर्माण में आपके योगदान के ऋणी हैं हमः डीएम

देहरादून  30 अपै्रल 2025 


 जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को स्वयं बैठक में आमंत्रित कर उनकी की समस्याएं एवं उनके सुझावों से हुए रूबरू।  जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों का अभिवादन किया। उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याओं का हरसंभव निस्तारण किया जाएगा। कहा कि आपके संघर्षों से हम यहां बैठे हैं, हम आंदोलनकारियों के योगदान के ऋणी है। जिलाधिकारी ने इत्मिनान से उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को ध्यान से सुना। 

जिलाधिकारी ने कहा कि आन्दोलनकारी की समस्याओं को निस्तारण हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा, जिन बन्दिुओं पर शासन स्तर से निर्णय होना है ऐसे प्रकरणों को शासन को संस्तुत किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक के समस्त प्रकरण की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश (प्रभारी अधिकारी) आंदोलनकारी को दिए। 2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित हो चुके थे उन सबका रिकार्ड तलब करते हुए एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।   
डीएम द्वारा आंदोलनकारियों की बैठक बुलाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि डीएम से हम सभी को बहुत आशाएं है कि वे हमारे मांगों को पूरा करगें तथा शासन स्तर पर होने वाली निस्तारण के लिए पहल करेंगे। जिस पर डीएम हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण, पेंशन, आदि अपनी समस्त समस्याओं के सम्बन्ध में डीएम से विस्तृत वार्ता की। 
उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भंण्डारी,  जगमोहन नेगी, सरोज पंवार, पुष्पलता सिलमाना, सरोज डिमरी, सुरेश कुमार, नवनीत गुंसाई, मनोज ध्यानी, सुरेन्द्र कुमार, उर्मिला शर्मा, ओमी उनियाल, निर्मला बिष्ट, देवेश्वरी रावत,जितेन्द्र अंथवाल, गीता नेगी आदि उपस्थित रहे। 

    ब्यूरो 

बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |