Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

विधायक चकराता प्रीतम सिंह की प्रेस वार्ता त्यूणी प्रकरण पर जताई गहरी नाराज़गी, 18 जून को थाना घेराव की चेतावनी :--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 

विधायक चकराता प्रीतम सिंह की प्रेस वार्ता त्यूणी प्रकरण पर जताई गहरी नाराज़गी, 18 जून को थाना घेराव की चेतावनी :--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


विकासनगर 15 जून 2025

चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह ने आज एक अहम प्रेस वार्ता में त्यूणी क्षेत्र में हाल ही में घटित घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं निष्क्रिय रवैये के चलते क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

विधायक प्रीतम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि आगामी दिनों में दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 18 जून 2025 को कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर त्यूणी थाने का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि—

दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए,

पीड़ितों को न्याय मिले और

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार और प्रशासन जनता की आवाज़ नहीं सुनते हैं तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।
ब्यूरो
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |