Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आपदा प्रबंधन को मिली नई ताकत, देहरादून में शुरू हुआ आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन सिस्टम:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


आपदा प्रबंधन को मिली नई ताकत, देहरादून में शुरू हुआ आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन सिस्टम:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन; आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण

आपदा, आपातकाल जैसे हालातों में नागरिकों को अलर्ट व सुरक्षित करने हेतु; आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का परीक्षण

शुरूआती चरण में घनी आबादी वाले 15 स्थानों यथा थानों पुलिस चौकी में स्थापित किये जा रहे हैं आधुनिक लांग रेज सायरन

द्वितीय चरण में जिले के ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता में भी लगेंगे आधुनिक लांग रेंज सायरन

डीएम की तैयारी एडवांस स्टेज परः सायरन के पश्चात अब आधुनिक रेपिड कम्यूनिकेशन सिस्टम जल्द

जिले में प्रथमबार डीएम बहुत जल्द मिलिट्री, पैरा मिलिट्री, एयरपोर्ट, बड़े अस्पताल, आईएसबीटी वाईटल इन्सटॉलेशन यूनिट पर लगवाने जा रहे रैपिड कम्प्यूनिकेशन सिस्टम

तत्समय युद्व जैसी परिस्थितियों के मद्देनजर डीएम ने सिविल और मिलिट्री के आला अधिकारियों संग की थी अहम बैठक।

डीएम के आह्वान पर कई वर्षों बाद जिलें मेें इमरजेंसी कम्यूनिकेशनस; पब्लिक वार्निंग अलर्ट सिस्टम उच्चीकृत

  देहरादून 14 जून, 2025

आपदा प्रबंधन को मिली नई ताकत, देहरादून में शुरू हुआ आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन सिस्टम

देहरादून ज़िले में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को सुरक्षा एवं चेतावनी देने हेतु ज़िलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। जिला अब आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन सिस्टम से लैस हो रहा है, जिसकी तैयारी अब एडवांस स्टेज पर पहुंच चुकी है।

शनिवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की उपस्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में इन नए सायरनों का परीक्षण किया गया। यह सायरन प्रणाली देहरादून में पहली बार लागू की जा रही है, जिसमें 08 किमी एवं 16 किमी की रेंज वाले कुल 15 अत्याधुनिक सायरन लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य युद्ध, हवाई हमले, बाहरी आक्रमण या किसी भी आपदा की स्थिति में नागरिकों को त्वरित चेतावनी देना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए अलर्ट करना है।

प्रमुख विशेषताएं:

15 आधुनिक सायरन: प्रथम चरण में शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कुल 15 सायरन स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से 06 सायरन 16 किमी रेंज वाले और 09 सायरन 08 किमी रेंज वाले होंगे।

स्थापना स्थल: ये सायरन पुलिस थानों, चौकियों व अन्य प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे, ताकि पूरे शहरी क्षेत्र को एक साथ अलर्ट किया जा सके।

रेपिड कम्युनिकेशन सिस्टम: डीएम की पहल पर सेना, अर्द्धसैनिक बलों, एयरपोर्ट, प्रमुख अस्पतालों व अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे सभी संस्थान एक साथ जुड़कर रियल टाइम संचार कर सकें।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा:

“इस अत्याधुनिक चेतावनी प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को आपदा या आपात स्थिति की सूचना देना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शीघ्र पहुंचाना है। पुराने सायरनों की सीमित क्षमता को देखते हुए अब देहरादून की बढ़ती आबादी व सुरक्षा ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए ये नए सायरन लगाए जा रहे हैं।"

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सायरनों की स्थापना इस प्रकार की जाए कि ध्वनि में किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी नागरिकों तक आसानी से अलर्ट पहुँच सके।

भविष्य की योजना:

दूसरा चरण: भविष्य में ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता व अन्य प्रमुख शहरों में भी यह प्रणाली स्थापित की जाएगी।

उपस्थित अधिकारी:

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम सदर हरिगिरि, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ सहित कई प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।
  ब्यूरो
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |