Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री ने ली जिलाधिकारियों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 मुख्यमंत्री ने ली जिलाधिकारियों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

चारधाम यात्रा सुरक्षित, यमुनोत्री-गंगोत्री मार्गों पर तैनात 100 मशीनें

उत्तरकाशी 14 जून 2025

मुख्यमंत्री ने ली जिलाधिकारियों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक

चारधाम यात्रा सुरक्षित, यमुनोत्री-गंगोत्री मार्गों पर तैनात 100 मशीनें

  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी जनपद की आपदा प्रबंधन तैयारियों का भी विस्तार से जायजा लिया तथा अधिकारियों को मानसून शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री धाम में संचालित दीर्घकालिक विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यकतानुसार भारी मशीनों की एयर लिफ्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जनपद प्रशासन किसी भी आपदा स्थिति से निपटने को पूर्णत: तैयार है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री नेशनल हाईवे समेत अन्य भूस्खलन संभावित सड़कों की पहचान कर ली गई है। राहत कार्यों हेतु 100 से अधिक मशीनें जैसे जेसीबी, पोकलैंड व डोजर तैनात की गई हैं। आपातकालीन स्थिति में वैली ब्रिज तैयार रखे गए हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में विद्यालय भवनों को अस्थायी शेल्टर के रूप में चिह्नित किया गया है। जनपद में स्थायी हेलीपैड सक्रिय हैं, साथ ही स्कूल मैदानों को वैकल्पिक हेलीपैड के रूप में चिन्हित किया गया है। SDRF और NDRF की टीमें राहत कार्यों के लिए तैनात कर दी गई हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में सितंबर माह तक की खाद्य सामग्री पहले ही भिजवा दी गई है। संचारविहीन क्षेत्रों में सैटेलाइट फोन की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है।

बैठक में लोनिवि के ईई श्री सनी दयाल, एसीएमओ डॉ. वीरेन्द्र पांगती, यूपीसीएल के ईई श्री मनोज गुसाईं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री शार्दूल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अन्य विभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।

 ब्यूरो 
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |