यमुनोत्री क्षेत्र में बादल फटने की घटना, भारी नुकसान की आशंका:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
यमुनोत्री 29 जून 2025
देर रात को बड़कोट तहसील अंतर्गत यमुनोत्री क्षेत्र में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण व्यापक क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना हुई है, जिससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
प्रशासन को प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 8 से 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, पुलिस, एवं राजस्व विभाग की टीमें तत्परता से मौके पर पहुंच चुकी हैं तथा सर्च ऑपरेशन जारी है।
स्यानाचट्टी के समीप एक नाले में मलबा आने से यमुना नदी का बहाव अवरुद्ध हो गया है, जिससे निचले क्षेत्रों में स्थित होटलों को खतरा उत्पन्न हो गया है। नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से आसपास के इलाकों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

