मोरी जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक सकुशल:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
मोरी 29 जून 2025
जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर सांकरी से फिताड़ी की ओर जा रहा एक सवारी वाहन बैंचा पुल के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई (ओबरगाड) में गिर गया। सौभाग्यवश वाहन में केवल चालक ही सवार था, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी द्वारा रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना करने के निर्देश दिए गए। वहीं, थाना अध्यक्ष मोरी रणबीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस व एसडीआरएफ की टीम सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए नवरवाना हो गई थी, किंतु स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।चालक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो इस दुर्घटना में सकुशल बच गया है।प्रशासन ने ग्रामीणों की सराहना करते हुए सतर्कता और त्वरित मदद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
