Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

वादा किया था... इस बार ISBT पर जलभराव नहीं, मा. मुख्यमंत्री की 'Distress Visit' की अब जरूरत नहीं :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

वादा किया था... इस बार ISBT पर जलभराव नहीं,मुख्यमंत्री की 'Distress Visit' की अब जरूरत नहीं :------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

देहरादून, 29 जून 2025

वर्षों से देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र में मानसून के दौरान जलभराव की विकराल समस्या का इस बार स्थायी समाधान हो गया है। मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और निर्देशन में जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में किए गए ठोस प्रयासों से इस बार भारी बारिश के बावजूद सेंट जूड चौक एवं आस-पास के क्षेत्र में जलभराव की कोई स्थिति नहीं बनी।

्आईएसबीटी क्षेत्र में लंबे समय से हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, जिससे न केवल राहगीरों को भारी परेशानी होती थी, बल्कि कई बार दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन का आभार जताया है।

मुख्य बिंदु:

मा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गई इंटेंसिव मॉनिटरिंग

15 ड्रेनेज चैंबर, सीवरेज लाइन, ढक्कन, रोड ब्लैकटॉप, और भूमिगत विद्युत लाइन का कार्य पूर्ण

नालियों की सफाई के दौरान टन भर कचरा निकाला गया

उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी को सुपरविजन के लिए लगातार मौके पर तैनात किया गया

स्मार्ट सिटी बजट के तहत कार्यों का निष्पादन एवं रख-रखाव का भी किया गया प्रावधान

जलभराव की समस्या के समाधान के लिए तकनीकी विशेषज्ञों और कोर कमेटी के साथ रणनीति तैयार की गई

जिलाधिकारी ने इस समस्या को अपनी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रखते हुए न केवल निर्माण कार्यों को समय से पहले पूरा कराया, बल्कि संपूर्ण ड्रेनेज सिस्टम को रिकॉर्ड समय में धरातल पर उतारा। इस दौरान आने वाली तमाम अड़चनों को दूर किया गया।

मा. मुख्यमंत्री स्वयं जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन को निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्हीं की सोच से प्रेरणा लेकर जिला प्रशासन ने देहरादून की इस प्रमुख एंट्री पॉइंट को जलभराव मुक्त बनाने में सफलता हासिल की है।

यह प्रयास केवल एक कार्य नहीं, बल्कि जनमानस के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

अब देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र में यात्रीगण और आमजन मानसून में भी बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेंगें।

ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |