Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भारी बारिश व भूस्खलन से बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 
भारी बारिश व भूस्खलन से बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर युद्धस्तर पर बहाली कार्य जारी:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

  
 स्याना चट्टी 1 जुलाई 2028


उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को शीघ्र बहाल करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सिलाई बैंड के समीप वाशआउट हुई सड़क के आज सायं तक खुल जाने की संभावना है। वहीं, ओजरी क्षेत्र में भी भारी मशीनों के माध्यम से मार्ग बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दोनों ओर से कुल सात पोकलैन एवं जेसीबी मशीनें दिन-रात निरंतर रूप से कार्यरत हैं।

जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्य स्वयं यमुनावैली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डटे हुए हैं और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सीधे निगरानी कर रहे हैं। 

उनके कुशल नेतृत्व एवं त्वरित निर्णयों के परिणामस्वरूप सड़क मार्गों की बहाली तीव्र गति से हो रही है। तीर्थ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को ओजरी से सिलाई बैंड तक सुरक्षित पैदल मार्ग से पहुंचाया जा रहा है तथा वहां से ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था के अंतर्गत उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता तीर्थ यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं सड़क मार्गों को शीघ्रातिशीघ्र सुचारु करना है। उन्होंने मौके पर तैनात सभी विभागीय टीमों को संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

आज जिलाधिकारी श्री आर्य स्वयं सिलाई बैंड से ओजरी तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पैदल मार्ग का निरीक्षण किया तथा यात्रियों से संवाद कर ट्रांसशिपमेंट व्यवस्था की जानकारी साझा की।


ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |