पुरोला विधायक ने 469.53 लाख की लागत से नौगांव-स्योरी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का मटियाली में शिलान्यास किया:------ ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
------- डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का पुरानी मटियाली में शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर कार्य शुभारंभ किया।
-------मार्ग के डामरीकरण होने से स्योरी फल पट्टी के किसान एवं बागवानों को सेब की फसल को मंडी पहुंचाने में सुलभता होगी।
नौगांव 01 जून 2025
विकासखण्ड नौगांव में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत 4_करोड़_69_लाख_53_हजार की स्वीकृत लागत से नौगांव-स्योरी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का पुरानी मटियाली में शिलान्यास एवं भूमि पूजन कर कार्य शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा इस मार्ग के डामरीकरण होने से स्योरी फल पट्टी के किसान एवं बागवानों को सेब की फसल को मंडी पहुंचाने में सुलभता होगी।
जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है। क्योंकि इस मोटर मार्ग की मांग दशकों से पुरे क्षेत्रवासियों की रही है जो पूर्ण हो गई है, हमारा हमेशा ही प्रयास रहा है ।
मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए उसी का परिणाम है कि पुरोला विधानसभा में सर्वाधिक मोटर मार्गों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास विगत तीन वर्षों में किया गया है जो ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष नौगांव अमिता परमार , निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य , दलवीर चंद , प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी जगमोहन चंद , जिला उपाध्यक्ष भाजपा कमला राणा , नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव विजय कुमार , गढ़वाल मंडल किसान मोर्चा संयोजक विजय सिंह रावत मण्डल महामंत्री , प्रताप सिंह चौहान एवं गंगा सिंह , निवर्तमान प्रधान मंजियाली , प्रकाश रावत , पूर्व प्रधान मटियाली , जगेन्द्र राणा , हरपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो
बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
