Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जरमोला राजकीय उद्यान किया स्थलीय निरीक्षण:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जरमोला राजकीय उद्यान किया स्थलीय निरीक्षण:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 


 जरमोला मोरी, 1 जून 2025


 प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को जरमोला राजकीय उद्यान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान की भौगोलिक स्थिति, कृषि उत्पादन, बागवानी गतिविधियों और संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया।
  निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यान को मॉडल कृषि केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि आसपास के किसान नवीनतम कृषि तकनीकों से लाभान्वित हो सकें।
     उन्होंने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि को आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और जरमोला उद्यान को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से जोड़ें और उद्यान के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करें।
      इस अवसर पर स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित कई संख्या में किसान उपस्थित रहे।
   ब्यूरो 
 बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 
".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |