राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंवा भवन का लोकार्पण, क्षेत्र में खुशी की लहर:--- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
चिवां मोरी, 18 जून 2025
बुधवार को पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने ₹1.99 करोड़ की लागत से नवनिर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंवा (मोरी) के भवन का लोकार्पण किया। यह भवन वर्ष 2019 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
उद्घाटन समारोह में विधायक ने कहा कि छात्रों के अध्ययन हेतु भवन की अनुपलब्धता एक बड़ी चुनौती थी, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार एवं उनके निरंतर प्रयासों से दूर किया गया है।
विधायक ने इस अवसर पर विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले महानुभावों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया तथा विद्यालय की अन्य आवश्यकताओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
समारोह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, मोरी मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता जयराम चौहान, मंडल महामंत्री सुखदेव राणा एवं सुमन रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व प्रधान उपेन्द्र चौहान, मेला समिति अध्यक्ष प्रकाश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पूर्व प्रधानगण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
