अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा — जेसीबी, पोकलैण्ड समेत चार वाहन सीज, ₹7.20 लाख का जुर्माना:----ब्यूरो – बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
अवैध खनन पर प्रशासन का हंटर; जेसीबी, पोकलैण्ड सहित 4 वाहन सीज; 7.20 लाख अर्थदण्ड
कुठालगेट के समीप निर्माणाधीन साईट मिली थी अवैध खनन की शिकायत
डीएम के निर्देश; एसडीएम मसूरी पंहुची मौके पर वाहन जब्त; सील
देहरादून, 29 जुलाई 2025
कुठालगेट क्षेत्र में निर्माणाधीन साइट पर अवैध खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी, पोकलैण्ड मशीन और खनन सामग्री का परिवहन कर रहे दो पिकअप वाहनों सहित कुल चार वाहनों को जब्त कर लिया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एसडीएम मसूरी के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जेसीबी और पोकलैण्ड को घटनास्थल पर ही सील कर दिया गया, जबकि दोनों पिकअप वाहनों को कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है।कार्रवाई के तहत आरोपितों पर कुल ₹7.20 लाख का अर्थदंड लगाया गया है और संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ विधिसम्मत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।जिलाधिकारी ने खनन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रशासन की ओर से यह संदेश स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ब्यूरो – बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
