सालों से लंबित अमलदारी प्रकरण पर डीएम की सख्त कार्रवाई — सदर कानूनगो निलंबित:--– ब्यूरो, बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
जनता दर्शन में फरियादी की गुहार के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल का बड़ा एक्शन, लापरवाह राजस्व कर्मियों में हड़कंप
सालों से बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की अमल दारामद प्रकरण को दबाए बैठे सदर राजस्व कानूनगो निलम्बितः
सदर राजस्व कानूनगो राहुल देव दबाए बैठे थे इन्द्राज पत्रावली
डीएम के एक्शन से आया भूचाल; लापरवाह कार्मिकों में मची खलबली; मुकदमा; निलम्बन; पदच्युत का भय
इसी बीते सोमवार जनता दर्शन में तो बुजुर्ग फरियादी पंहुचे थे; और तीसरे ही दिन डीएम ने किया काम तमाम;
एसडीएम तहसीलदार की कई चेतावनियों के पश्चात भी नहीं सुधरा था कानूनगो;
वर्षों से नक्शा दुरूस्ती न किए जाने की शिकायत लेकर पंहुचे थे व्यथित बुजुर्ग रविन्द्र सिंह
धारा 28 अन्तर्गत, 2018 के कलक्टर द्वारा पारित आदेश का बिते रोज तक भी नही हुआ था क्रियान्वयन; दोषी राजस्व कानूनगो निलम्बित
लापरवाह कार्मिकों डीएम का सपष्ट संदेश, कार्यप्रवृत्ति सुधारो वरना अपनी बारी के लिए तैयार रहो
देहरादून, 29 जुलाई 2025
जनता की वर्षों पुरानी शिकायत को नजरअंदाज करना एक राजस्व कानूनगो को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सरकारी आदेशों की अवहेलना और अमलदारी में अनावश्यक देरी के चलते सदर कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई गांधी रोड निवासी बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की शिकायत पर की गई, जो इस सोमवार जनता दर्शन कार्यक्रम में डीएम से मिले थे। उन्होंने बताया कि धारा 28 अंतर्गत उनके भूमि प्रकरण में 16 मई 2018 को पारित आदेशों का अब तक क्रियान्वयन नहीं हुआ है। जबकि वर्ष 2023 में उक्त आदेशों का इन्द्राज आर-6 में दर्ज कर तहसील माजरा कानूनगो को पत्रावली सौंप दी गई थी।
बावजूद इसके, लगातार अनुस्मारक और एसडीएम-तहसीलदार की चेतावनियों के बावजूद भी कानूनगो ने नक्शा दुरुस्ती का कार्य लंबित रखा। वरिष्ठ नागरिक को वर्षों से कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद भी कोई राहत नहीं मिली।
डीएम ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कानूनगो के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश तहसीलदार को दिए और तीन दिनों के भीतर ही कार्रवाई अमल में लाई गई।
इस कठोर कार्रवाई के बाद जिलेभर के लापरवाह राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है — काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
– ब्यूरो, बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
