कई किमी भीषण पगडंडी नाप कर डीएम पंहुचे बटोली के अंतिम महिला, बजुर्गों तक; हुए रूबरू स्थानिकों से:---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
----मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम
-----कई किमी भीषण पगडंडी नाप डीएम पंहुचे बटोली के अंतिम महिला, बजुर्गों तक; हुए रूबरू स्थानिकों से;
-------आप ग्रामवासियों को कहीं जाने की नही है आवश्यकता; प्रशासन हरदम खड़ा यहीं आपके समक्षः डीएम
------अतिवृष्टि से बने खाईयुक्त टीले पर महीनों में तैयार होने वाले रास्ते को रातों-रात दुरस्त कराया प्रशासन ने
------आपदा, कोई मुसीबत या किसी अनहोनी को सबसे पहले न्यून करना जिला प्रशासन का ही दायित्वः डीएम
-------संवेदनशील प्रशासन प्रथम पंक्ति में पंहुचा सुदूरवर्ती आपदाग्रस्त गांव बटोली, प्रभावितों के द्वार
------वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु डीएम ने 24×7 तैनात करवायी मैनपावर मशीनरी,
-------सभी परिवारों के किराये हेतु 3.84 लाख का एडवांस चैक मौके पर ही किया हस्तगत, 4-4 हज़ार प्रति परिवार प्रतिमाह सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए,
--------गांव 15 दिन में बनेगा अस्थायी हेलीपेड; गर्भवती माताओं एवं शिशुओं हेतु नियमित दौरा करेंगी एएनएम
देहरादून 10 जुलाई, 2025
आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जिलाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में देहरादून जिले के मिसराल पट्टी के बटोली गांव, जो हाल ही में आपदा के कारण मुख्य मार्ग से कट गया था, में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने स्वयं पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। ग्रामवासियों द्वारा प्रस्तुत मांगों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल स्वीकृत किया गया। उन्होंने भीषण पहाड़ी पगडंडियों से गुजरते हुए अंतिम छोर के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और अन्य ग्रामीणों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा और उनके निराकरण की दिशा में कदम उठाए।आपदा प्रबंधन में तत्परता:जिला प्रशासन ने रातोंरात कार्य करते हुए अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त और खाई में तब्दील हो चुके शेरू खाला मार्ग को अस्थायी रूप से बहाल कर, गांव तक आपूर्ति और संपर्क सुचारू किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आवास एवं राहत सहायता:प्रभावित परिवारों के लिए किराए पर सुरक्षित स्थानों पर रहने हेतु ₹3.84 लाख की अग्रिम राशि के चेक वितरित किए गए। प्रत्येक परिवार को ₹4,000 प्रतिमाह की दर से तीन माह की धनराशि दी गई।
संचार व पहुंच सुविधा बहाली:जिलाधिकारी ने वर्षा ऋतु के आगामी तीन माह के लिए 24×7 मैनपावर व मशीनरी की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही, तहसीलदार विकासनगर को क्षेत्र में कैंप कार्यालय स्थापित कर नियमित निगरानी और समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया।
अस्थायी हेलीपैड निर्माण:गांव में 15 दिनों के भीतर अस्थायी हेलीपैड का निर्माण सुनिश्चित करने हेतु संभावित स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को स्थानीय सहयोग से स्थान चयन करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य सेवाएं:एसडीएम विकासनगर को निर्देशित किया गया है कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एएनएम द्वारा नियमित भ्रमण सुनिश्चित किया जाए।
शिक्षा व्यवस्था:दुर्गम मार्गों से बच्चों के स्कूल आने-जाने की कठिनाई को देखते हुए, जिलाधिकारी ने बच्चों के पठन-पाठन हेतु स्कूल के समीप किराए पर मकान लेने का सुझाव दिया और तीन माह की किराया राशि के चेक मौके पर ही प्रदान किए।
सड़क, पुल एवं रोशनी की व्यवस्था:ग्रामीणों की मांग पर कोटी-बटोली सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
बटोली से थान गांव हेतु वैकल्पिक सड़क मार्ग के सर्वेक्षण के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।झूला पुल व स्थायी पुल निर्माण हेतु लोनिवि सचिव को पत्र प्रेषित किया गया हैआपातकालीन मरम्मत हेतु लोनिवि को ₹3.98 लाख की राशि मौके पर उपलब्ध कराई गई है।ग्रामवासियों की मांग पर 20 सोलर लाइटों की स्वीकृति डीएम कोटे से प्रदान कर त्वरित स्थापना के निर्देश दिए गए हैं।मेडिकल आकस्मिकता प्रबंधन:
आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने हेतु अस्थायी मेडिकल व्यवस्था तुरंत प्रभाव से स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
