Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाइवे पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण:----ब्यूरो, बंगाण एक्सप्रेस न्यूज

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाइवे पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण:----ब्यूरो, बंगाण एक्सप्रेस न्यूज


यमुनोत्री 6 जुलाई 2025


-----मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाइवे पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

------सिलाई बैंड, ओजारी और स्यानचट्टी में अतिवृष्टि से हुई तबाही का  भी लिया जायजा

उत्तरकाशी जनपद की बड़कोट तहसील अंतर्गत यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड, ओजारी और स्यानचट्टी क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण उत्पन्न आपदा की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हवाई निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत हवाई सर्वेक्षण कर सड़क मार्ग, पुल, कृषि भूमि तथा आवासीय क्षेत्रों को हुई क्षति का गहन आकलन किया। उन्होंने कहा, “प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा की जाएगी। 
राज्य सरकार इस कठिन समय में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। राहत कार्यों को तेज और प्रभावी बनाया गया है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।”

मुख्यमंत्री ने राहत व बचाव कार्यों में जुटे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित व विस्थापित परिवारों के लिए आश्रय, भोजन, चिकित्सा और आवश्यक सामग्री की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।



इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

 ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज 

".webkarRelated" is name ka use kro but poore code me change kro achhi tarah se work kre poorta ek sath changhe krke code do bina kisi errar ke

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |