राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरी को क्लस्टर योजना से पृथक करने की मांग मुख्यमंत्री को प्रेषित किया ज्ञापन:----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
----जन एकता मंच के संयोजक चंद्रमणि रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
-------राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरी को क्लस्टर योजना से पृथक करने की मांग
देहरादून 07 जुलाई 2025
मोरी: जन एकता मंच पुरोला के संयोजक श्री चंद्रमणि रावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन प्रेषित कर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोरी को क्लस्टर योजना से पृथक कर स्वतंत्र रूप से संचालित रखने की मांग की है।
ज्ञापन में रावत ने उल्लेख किया कि यह विद्यालय संपूर्ण मोरी विकासखंड का एकमात्र कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है, जहां क्षेत्र की बालिकाओं को सुरक्षित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती रही है। वर्तमान में राज्य सरकार इस विद्यालय को क्लस्टर योजना के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, मोरी में विलय करने की प्रक्रिया में है, जो कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी जनकल्याणकारी योजना की भावना के विरुद्ध है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह बालिका-विरोधी नीति जबरन लागू की, तो मोरी क्षेत्र के अभिभावकों व आम जनता को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व राज्य सरकार और शिक्षा विभाग का होगा।जन एकता मंच ने सरकार से मांग की है कि बालिका शिक्षा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कन्या विद्यालय को पूर्ववत स्वतंत्र रूप में संचालित रखा जाए और इसे क्लस्टर योजना से मुक्त किया जाए।
ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
