सीडीओ ने ‘‘आदि कर्मयोगी मिशन’’ के प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण, अधिकारियों को सत्यनिष्ठा से मिशन पूर्ण करने की दिलाई शपथ:--- ब्यूरो -- बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
आदि कर्मयोगी मिशन से देहरादून जिले के 41 जनजाति बाहुल्य गांव होंगे शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित
सीडीओ ने ‘‘आदि कर्मयोगी मिशन’’ के प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण, अधिकारियों को सत्यनिष्ठा से मिशन पूर्ण करने की दिलाई शपथ
देहरादून, 30 अगस्त 2025
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम (V.L.O.) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, जनपद एवं विकास खण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी श्री शाह ने बैठक में ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अंतर्गत जिले का प्रतीक चिन्ह वर्चुअल रूप से अनावरण किया तथा सभी अधिकारियों को पूर्ण सत्यनिष्ठा से मिशन को सफल बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने निर्देश दिए कि चयनित जनजाति बाहुल्य गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित किया जाए।ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ की रूपरेखा से अवगत कराते हुए बताया कि देहरादून जनपद में इस योजना के अंतर्गत 04 विकास खण्डों के कुल 41 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में निवासरत सभी जनजाति श्रेणी के व्यक्तियों को सरकार की समस्त लोक-कल्याणकारी योजनाओं से 100 प्रतिशत आच्छादित किया जाएगा।जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि चयनित गांवों में—विकासखण्ड चकराता के 24 गांव
कालसी के 12 गांव
विकासनगर के 04 गांव
सहसपुर का 01 गांव
शामिल हैं।
ब्यूरो - बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
