गंगोत्री राजमार्ग पर वैली ब्रिज निर्माण युद्धस्तर पर पूर्ण करें – डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट :----- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
धराली/उत्तरकाशी, 8 अगस्त 2025
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के लिमचिया गाड़ में बनाए जा रहे वैली ब्रिज निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैली ब्रिज निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर शीघ्र पूरा किया जाए।
डॉ. बिष्ट ने कहा कि हालिया आपदा में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।ऐसे में वैली ब्रिज का समय पर निर्माण अत्यंत आवश्यक है, ताकि मार्ग पर यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जा सके और लोगों की आवाजाही व आपूर्ति व्यवस्था में कोई बाधा न आए।उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर भी विशेष जोर दिया।ब्यूरो:----बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
