कूड़े, कटोरे से कलम की ओर लौटा बचपन — आखर ज्ञान से कम्प्यूटर, संगीत, योग तक :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
--रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम; बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल दाखिला
---कूड़े, कटोरे से कलम की ओर लौटा बचपन — आखर ज्ञान से कम्प्यूटर, संगीत, योग तकमु
----मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम के भागीरथ प्रयास से शिक्षा बिन सूखे बचपन तक पहुंची ज्ञानगंगा
देहरादून, 08 अगस्त 2025
देहरादून ----जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अभिनव प्रयासों से भिक्षावृत्ति एवं बाल मजदूरी उन्मूलन अभियान के तहत एक नई सफलता मिली है। राजधानी में स्थापित आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के माध्यम से 57 बच्चों को माइंड रिफॉर्म कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया और विभिन्न स्कूलों में दाखिला दिलाया गया।
अभियान की मुख्य उपलब्धियांसितम्बर से अब तक 300 से अधिक बच्चों का रेस्क्यू।
वर्तमान में लगभग 50 बच्चे इंटेंसिव केयर सेंटर में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
बच्चों को कम्प्यूटर, संगीत, योग, गेम्स, प्रोजेक्टर के माध्यम से एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग।
साधु राम इंटर कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस केंद्र की स्थापना।जिलाधिकारी का संकल्प
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा —
“बाल भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी रोकना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य है। हमारा लक्ष्य जिले को हर हाल में भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम मुक्त बनाना है।”
उन्होंने बताया कि माइक्रो प्लान के तहत बच्चों को विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद से शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास के अवसर उपलब्ध कराना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।कैसे बदल रहा है भविष्ययह आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर सिर्फ एक शिक्षण स्थल नहीं, बल्कि बच्चों के लिए नई जिंदगी की शुरुआत है —
कूड़े और कटोरे से दूर, अब बच्चे किताबों और कम्प्यूटर से जुड़ रहे हैं।
आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने के लिए संगीत, योग और खेल शामिल।
प्रोजेक्टर आधारित स्मार्ट क्लास से शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाया गया।
ब्यूरो :--- बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
