धराली आपदा में सीएम धामी की संवेदनशीलता, स्वास्थ्य टीमें बनीं जीवन रक्षक :---- ब्यूरो बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
सीएम के निर्देशों पर धराली से गंगोत्री तक तैनात स्वास्थ्य सिपाही, हर गांव तक पहुंचीं चिकित्सा टीमें
धराली/उत्तरकाशी, 8 अगस्त 2025
उत्तरकाशी:---मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें चौबीसों घंटे राहत और चिकित्सा सेवा कार्यों में जुटी हैं। प्रभावितों को प्राथमिक उपचार से लेकर विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता तक हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। धराली से लेकर गंगोत्री और चिन्यालीसौड़ तक चिकित्सकीय स्टाफ बिना रुके सेवा दे रहा है।
मातली में 128 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 25 को प्राथमिक उपचार
शुक्रवार को हेली सेवा से धराली से रेस्क्यू कर लाए गए 128 यात्रियों की मातली में स्वास्थ्य जांच की गई। 25 लोगों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, जबकि एक गंभीर मरीज को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया।
चिन्यालीसौड़ में 76 यात्रियों की स्क्रीनिंग, सभी स्वस्थ
चिन्यालीसौड़ हेलीपैड पर पहुंचे 76 यात्रियों की स्वास्थ्य जांच में सभी स्वस्थ पाए गए। चिकित्सकों ने सतर्कता से जांच के साथ आवश्यक परामर्श दिए।
उत्तरकाशी जिला अस्पताल में वर्तमान में 09 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।
धराली में विशेषज्ञ टीम तैनात
धराली में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघना असवाल के नेतृत्व में टीम कार्यरत है, जिसमें निश्चेतक, जनरल सर्जन, अस्थिरोग विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ शामिल हैं।
गंगोत्री से चिन्यालीसौड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं तैयार
गंगोत्री, हर्षिल, भटवाड़ी, मातली और चिन्यालीसौड़ जैसे राहत केंद्रों में चिकित्साधिकारी, एम्बुलेंस सेवाएं, जीवनरक्षक दवाएं और मेडिकल किट्स की व्यवस्था की गई है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती
धराली टीम – डॉ. मेघना असवाल, डॉ. मोहन डोगरा, डॉ. कुलवीर सिंह राणा, डॉ. संजीव कटारिया, डॉ. परमार्थ जोशी, डॉ. एम. एस. कौशिक, डॉ. शिवम् पाठक, डॉ. रोहित गोदिवाल।
अन्य स्थानों पर –
मातली : डॉ. आर.एस. बिष्ट, डॉ. रमेश कुंवर, डॉ. अनमोल सिंह, डॉ. मनीष शर्मा
गंगोत्री : डॉ. दीपक रावत, डॉ. पीयूष राणा
गंगनानी : डॉ. राहुल लाल, डॉ. विशाल सिंह
भटवाड़ी : डॉ. वेदप्रकाश
चिन्यालीसौड़ : डॉ. विनोद कुकरेती
जिला चिकित्सालय : डॉ. आलोक जैन, डॉ. के एस भंडारी, डॉ. एच एस सलूजा, डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. अरविंद राणा, डॉ. अभिषेक नौटियाल।
सीएम धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि आपदा प्रभावित हर क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टर, एम्बुलेंस और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं
ब्यूरो:---बंगाण एक्सप्रेस न्यूज
